Home > Jamshedpur > जुगसलाई में सफाई कर्मी से मारपीट के बाद हंगामा, घटना का विरोध कर रहे सफाई कर्मी

जुगसलाई में सफाई कर्मी से मारपीट के बाद हंगामा, घटना का विरोध कर रहे सफाई कर्मी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में गुरुवार को सफाई कर्मी राजू के साथ छपरहिया मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की है। इस घटना के बाद सफाई कर्मी गोलबंद हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाई कर्मियों का कहना है कि छपरहिया मोहल्ला के लोग राजू पर आरोप लगा रहे थे कि वह सफाई नहीं करता है और इसी को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी नगर परिषद के अधिकारियों को दे दी गई है।

घटना के बारे में बता रहा सफाई कर्मी

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई कर्मी जुगसलाई थाने पहुंचे। जुगसलाई थाने पर भी प्रदर्शन किया। सफाई कर्मी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि उनके साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें-बर्मामाइंस में 30 दिसंबर को एक घर में हुई थी चोरी, पीड़ित पर ही दबाव बना रही घटना का खुलासा न कर पाने वाली पुलिस + वीडियो

थाने पर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मी
You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply