Home > Jamshedpur > ट्रैफिक कॉलोनी में स्काउट एंड गाइड डेन में रेल सिविल डिफेंस ने स्टूडेंट को दिया आपदा प्रशिक्षण

ट्रैफिक कॉलोनी में स्काउट एंड गाइड डेन में रेल सिविल डिफेंस ने स्टूडेंट को दिया आपदा प्रशिक्षण

जमशेदपुर: ट्रैफिक कॉलोनी में स्काउट एंड गाइड डेन में रेल सिविल डिफेंस ने गुरुवार को स्टूडेंट को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बच्चों को प्राकृतिक आपदा और मैन मेड आपदा के बारे में समझाया और उन्हें बचाव कार्य को लेकर ट्रेनिंग दी गई। उन्हें बिजली से लगने वाली आग और तेल व गैस से लगने वाली आग को बुझाने के तरीके समझाए गए। उन्हें फायर संयंत्र का प्रयोग समझाया। सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार ने एलपीजी गैस लीकेज से लगी आग बुझाने के तरीके बताए। कैंप में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के अलावा डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, स्काउट एंड गाइड के डीओसी शानू कुमार, स्काउट मास्टर सुधीर कुमार, दिव्य रंजन, बिस्वाल गाइड, कैप्टन वीणा दबे के अलावा कई स्काउट छात्र और छात्राएं मौजूद थे।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply