Home > Crime > मानगो में हुई आटो की हुई चोरी, पुलिस से शिकायत

मानगो में हुई आटो की हुई चोरी, पुलिस से शिकायत

मानगो में बढ़ा अपराध का ग्राफ – विकास सिंह
जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 15 के ब्रह्म पथ के रहने वाले पप्पू सिंह की टेंपो गुरुवार की रात घर के सामने से चोरी हो गई है। रोज की तरह सुबह 5:00 बजे पप्पू सिंह अपनी आटो लेकर काम पर जाने के लिए निकले तो देखा कि घर के सामने से टेंपो गायब है। टेंपो चोरी होने की जानकारी पप्पू सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलने मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को टेंपो के मालिक व चालक पप्पू सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह रात 9:00 बजे अपने घर के पास टेंपो खड़ा कर घर चले जाते हैं और प्रातः 5:00 बजे पुनः टेंपो लेकर अपने काम पर निकल पड़ते हैं। शुक्रवार की सुबह जब वह टेंपो लेने निकले तो देखा दरवाजे से टेंपो चोरी हो गई है। पड़ोस के रहने वाले लोगों ने बताया कि रात्रि 12 :00 बजे तक टेंपो लोगों ने देखा है। 12:00 बजे के बाद ही टेंपो की चोरी हुई होगी। घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। रोजगार चले जाने का डर पप्पू को सता रहा है। पूरे परिवार का जीवन यापन पप्पू टेंपो चलाकर किया करते हैं। भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना को देकर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर टेंपो बरामद करने की बात कही। विकास सिंह ने कहा चोर और अपराधियों का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस प्रशासन अपराधियों के सामने बौना हो गया है। इतनी घनी आबादी के बीच टेंपो चोरी कर ले जाना अपराधियों के बढ़े मनोबल को दर्शा रहा है ।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply