Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 312 बोतल शराब से लदा एक टाटा मैजिक वाहन (Musabani Wine Recovery) जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वाहन मालिक की तलाश में लगातार छापेमारी (Musabani Wine Recovery) की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की टाटा मैजिक वाहन के जरिए अवैध शराब की खेप मुसाबनी क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी थाना पुलिस ने जादूगोड़ा–मुसाबनी मुख्य मार्ग पर एचसीएल कंपनी के प्रशिक्षण भवन के सामने विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 25 कार्टन में 300 बोतल किंगफिशर बीयर और एक कार्टन में 12 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलाइट व्हिस्की बरामद हुई।
पूछताछ में गिरफ्तार चालक जानूम सिंह सुंडी और खलासी सोमा पूर्ति ने पुलिस को बताया कि शराब की यह खेप जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित बुधराम बेसरा के घर पहुंचाई जानी थी, जहां इसकी अवैध बिक्री की योजना थी। पुलिस ने बताया कि जब्त टाटा मैजिक वाहन भी बुधराम बेसरा के नाम पर पंजीकृत है।
इस मामले में मुसाबनी थाना कांड संख्या 23/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274, 275 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
क्या-क्या हुआ बरामद
* टाटा मैजिक वाहन (JH05BN2155)
* 25 कार्टन में 300 बोतल किंगफिशर बीयर
* 1 कार्टन में 12 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलाइट व्हिस्की
गिरफ्तार आरोपी
* जानूम सिंह सुंडी (25 वर्ष), निवासी रोहनीगोड़ा, पारुलिया, थाना मुसाबनी
* सोमा पूर्ति (30 वर्ष), निवासी रोहनीगोड़ा, पारुलिया, थाना मुसाबनी
छापेमारी अभियान का नेतृत्व मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार ने किया। अभियान में थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह सहित मुसाबनी थाना के अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें- राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
मुसाबनी पुलिस ने 312 बोतल अवैध शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया, फरार वाहन मालिक की तलाश जारी।




