Home > Crime > जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO

जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का जमशेदपुर पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर (Jamshedpur Gangrape ) लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब व बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद (Jamshedpur Gangrape) किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश और मानगो निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पेशे से चालक (ड्राइवर) हैं। मामले का खुलासा एमजीएम थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता में किया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार 8 जुलाई की देर रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सिमुलडांगा गांव के पास सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों आरोपी उसे डिमना लेक और मिर्जाडीह हाट की ओर ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई, फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

महिला के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए केवल छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

फिलहाल पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply