Home > World > पूर्वी कांगो में प्रदर्शन के दौरान 15 लोगों की मौत 50 लोग घायल

पूर्वी कांगो में प्रदर्शन के दौरान 15 लोगों की मौत 50 लोग घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर : कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस प्रदर्शन में हिंसा हुई है और 15 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारियों ने 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर दी है। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के साथ काम कर रहे एक शांतिदूत और दो अंतर्राष्ट्रीय पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है। यह दोनों उत्तरी पूर्वी कियू प्रांत में बोटेंबो शहर में मारे गए हैं। एक अन्य अंतरराष्ट्रीय पुलिसकर्मी घायल हुआ है। प्रदर्शनकारी शहरमें घूम रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कांगो पुलिस से हथियार छीन लिए और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर गोलीबारी की। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के मारे जाने और नागरिकों के हताहत होने की मामले की जांच की जाएगी। फरहान हक का कहना है कि भीड़ पत्थर और पेट्रोल बम फेंक रही है। संयुक्त राष्ट्र के ठिकानों पर तोड़फोड़ हो रही है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
जमशेदपुर में धूमधाम से मना ‘डहरे टुसू’, हर तरफ रही मांदर की थाप की गूंज+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले

Leave a Reply