Potka : पोटका प्रखंड के पोटका लैम्पस भवन में रविवार को विधायक संजीव सरदार ने गेहूं बीज वितरण योजना (Potka Wheat Seeds Scheme) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस शुभारंभ के बाद आसनबनी, कालिकापुर, हल्दीपोखर, चाकड़ी, कोवाली और हरिणा लैम्पस के किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज (Potka Wheat Seeds Scheme) उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल उत्पादन सुधारने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “सही समय पर सही बीज मिलना किसानों के लिए बेहद जरूरी है और यह योजना सीधे तौर पर उनकी पैदावार बढ़ाएगी।”
इसे भी पढ़ें – पोटका में मिलेगा उच्च शिक्षा का नया आयाम, 35 करोड़ से बनेगा डिग्री कॉलेज, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
लैम्पस प्रतिनिधियों की रही अहम उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में पोटका लैम्पस के अध्यक्ष पंचानन सरदार, सचव उत्तम कुमार साहू, हाथीबिंदा लैम्पस अध्यक्ष भीमचरण सरदार, सचिव मनिंदरनाथ महतो, टांगराईन के सचिव प्रणव भक्त, गंगाडीह के सचिव रुपाय बास्के, हरिणा लैम्पस सचिव दिनेश सरदार, अध्यक्ष मधुसूदन नायक के साथ बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, आंदोलनकारी नेता सुनील महतो और समाजसेवी आनंद दास भी कार्यक्रम में शामिल हुए।




