Home > Crime > Jamshesdpur: पुलिस ने बिष्टुपुर बाजार में छापामारी कर चार जुआरियों को धर दबोचा

Jamshesdpur: पुलिस ने बिष्टुपुर बाजार में छापामारी कर चार जुआरियों को धर दबोचा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर बाजार में मंगलवार को लगभग 15 लोग इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस ने छापामारी कर दी। जुआरियों को घेर कर छापामारी की गई। लेकिन पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। सभी जुआरी भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर चार जुआरियों को धर दबोचा। जो जुआरी पकड़े गए हैं, उनमें सोनारी के नया लाइन का रहने वाला पवन कुमार चौधरी, बागबेड़ा के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी का रहने वाला दीपक कुमार शर्मा, सोनारी के खूंटाडीह का रहने वाला अभिषेक और सोनारी का रहने वाला शमीम हैं। दीपक शर्मा के पास से एक मोबाइल, एक स्कूटी और ₹250, शमीम के पास से एक मोबाइल फोन, पवन कुमार चौधरी के पास से 13 हजार 960 रुपए और एक मोबाइल फोन, अभिषेक प्रकाश के पास से 14 हजार 390 रुपए और एक मोटरसाइकिल व जुआ खेलने की सामग्री बरामद की गई है। सभी जुआरियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply