Home > Crime > Jamshesdpur: साकची में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को 6 आईफोन बेचने के नाम पर 8 लाख 71 हजार 612 रुपए ठगने वाले बदमाश को पुलिस ने गोवा से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Jamshesdpur: साकची में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को 6 आईफोन बेचने के नाम पर 8 लाख 71 हजार 612 रुपए ठगने वाले बदमाश को पुलिस ने गोवा से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है बदमाश, 4 जनवरी से पुलिस कर रही थी तलाश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने साकची स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स में आईफोन बचने के नाम पर ठगी करने वाले बदमाश को गोवा के पंजी थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया है। इस बदमाश को 16 दिसंबर को गोवा से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया और मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बदमाश का नाम मनोज चौरसिया है। वह राजस्थान के जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र के सिल्वर क्रॉउन गांधी पथ का रहने वाला है। मनोज चौरसिया ने साकची स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स में रमन मीत सिंह जॉली उर्फ विशाल सिंह को आईफोन बेचने की बात कही थी। रमन मीत सिंह जॉली उर्फ विशाल सिंह तैयार हो गए और मनोज चौरसिया ने उनसे 8 लाख 71 हजार 612 रुपए ले लिए। उन्हें बताया कि उन्हें छह आईफोन देंगे। लेकिन बाद में एक भी आईफोन नहीं दिया। रमन मीत सिंह जॉली उर्फ विशाल सिंह का फोन भी मनोज चौरसिया रिसीव नहीं कर रहा था। बाद में रमन मीत सिंह जॉली के आवेदन पर बिष्टुपुर थाने में धोखाधड़ी करने का मामला 4 जनवरी को दर्ज किया गया था। तब से पुलिस मनोज चौरसिया की तलाश कर रही थी। जयपुर में उसके घर पर और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई थी। लेकिन, वह फरार हो गया था और गिरफ्तारी की डर से बार-बार जगह बदल रहा था। बाद में तकनीकी सहयोग और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गोवा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply