Home > Crime > Jamshedpur: सिदगोड़ा के मनप्रीत हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूरन चौधरी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस, अब होगी घर की कुर्की

Jamshedpur: सिदगोड़ा के मनप्रीत हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूरन चौधरी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस, अब होगी घर की कुर्की

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में हुए मनप्रीत हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूरन चौधरी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके बाद अब पुलिस ने पूरन चौधरी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का वारंट जारी कर दिया है। अब पूरन चौधरी के घर की कुर्की की जाएगी। इसके लिए शनिवार को पूरन चौधरी के गोलमुरी टाटा लाइन स्थित घर पर इश्तिहार चिपका दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरन चौधरी कई मामलों में फरार है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। इसी के बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरन सिंह के घर की कुर्की की जाएगी। पुलिस ने डुगडुगी बजाते हुए उसके घर के बाहर इश्तिहार चिपकाया और परिजनों से कहा कि पूरन चौधरी को जल्द कोर्ट में हाजिर करें।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply