Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बार काउंसिल आफ इंडिया जमशेदपुर के सभी अधिवक्ताओं व उनके परिवार के सदस्यों का कराएगी बीमा, मांगी सूची, लॉयर्स डिफेंस ने की साकची में बैठक

Jamshedpur: बार काउंसिल आफ इंडिया जमशेदपुर के सभी अधिवक्ताओं व उनके परिवार के सदस्यों का कराएगी बीमा, मांगी सूची, लॉयर्स डिफेंस ने की साकची में बैठक

जमशेदपुर : बार काउंसिल आफ इंडिया अधिवक्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों का बीमा कराएगी। इसके लिए बार काउंसिल आफ इंडिया ने स्टेट बार काउंसिल के जरिए जमशेदपुर के अधिवक्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों की सूची मांगी है। लेकिन, अभी तक जिला बार संघ की तरफ से अधिवक्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों की सूची तैयार करने की पहल नहीं हो पाई है। इसे लेकर शनिवार को लॉयर्स डिफेंस की कार्यकारिणी समिति की बैठक साकची के पुराना कोर्ट परिसर में हुई। यहां अधिवक्ता अमित कुमार और विनोद कुमार मिश्रा ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पत्र के बारे में अधिवक्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को लायर्स डिफेंस का एक प्रतिनिधिमंडल बार संघ के पदाधिकारी को विज्ञापन देगी और उनसे कहा जाएगा कि वह अधिवक्ताओं व उनके परिवार की सूची जल्द तैयार कर राज्य बार काउंसिल के जरिए बर काउंसिल आफ इंडिया को भेजें। ताकि अधिवक्ताओं को इंश्योरेंस की योजना का लाभ मिल सके। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन ने की। बैठक का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में अधिवक्ता राजकुमार दास और अक्षय कुमार झा ने लॉयर्स डिफेंस की कार्य पद्धति और प्रगति के बारे में अधिवक्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। इस मीटिंग में अधिवक्ता रविंद्र कुमार, संजीव कुमार झा, अमित कुमार मिश्रा, रमन जी ओझा, वेद प्रकाश सिंह, नीरज कुमार, पवन कुमार, आशीष कुमार दत्ता, दिलीप सिंह, पूनम कुमारी, संजय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन होने के बाद अधिवक्ता रविंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply