Home > Crime > साकची पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

साकची पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ रविवार को तीन बदमाशों देव नगर के रहने वाले शिवा महानंद, उलीडीह के बिरसा रोड के रहने वाले गौरव शर्मा और उलीडीह क्लब रोड के रहने वाले राजवीर बोयपोय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। साकची थाने में एएसआई दीपेश कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। रविवार को इन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गौरतलब है कि साकची इलाके में इन दिनों मोबाइल चोर काफी सक्रिय हैं। एमजीएम अस्पताल में लगातार मोबाइल चोरी हो रही है। पकड़े गए आरोपी भी एमजीएम अस्पताल में आने वालों के मोबाइल चोरी करते थे।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jharkhand Panchayat Election : झारखंड में अप्रैल-मई 2027 में होंगे पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर से पड़ेगा वोट

Leave a Reply