Home > Jamshedpur > बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पर मनी फीट का किशोर डूबा, मचा हड़कंप

बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पर मनी फीट का किशोर डूबा, मचा हड़कंप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट पर रविवार को टेल्को के मनीफीट का रहने वाला। किशोर ऋषि डूब गया। नदी घाट पर किशोर के डूबते ही हड़कंप मच गया। किशोर अपनी मां के साथ जिउतिया के अवसर पर नहाने आया था। बताते हैं कि वह नदी में उतरा और गहराई की तरफ चला गया और देखते-देखते पानी के बहाव में समा गया। मां के सामने ही बेटा डूब गया। मां का रो रो कर बुरा हाल था। घाट पर मौजूद अन्य महिलाओं ने किशोर की मां को संभाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके के मछुआरों को नदी में उतारकर ऋषि की तलाश की कोशिश की। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। टाटा स्टील से गोताखोर को भी बुलाया गया है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply