Home > Crime > गदरा के रहने वाले व्यक्ति को चाकू दिखाकर मोबाइल की लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गदरा के रहने वाले व्यक्ति को चाकू दिखाकर मोबाइल की लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : गदड़ा के रहने वाले ओम प्रकाश शर्मा और सोनू शर्मा से 29 दिसंबर की रात जेम्को चौक के पास चाकू दिखाकर मोबाइल लूट लिया गया था। इस मामले की टेल्को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि घटना को जेम्को के मछुआ बस्ती के रहने वाले सागर मछुआ और महानंद बस्ती के रहने वाले सोनू स्वांसी ने अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने सोमवार को छापामारी कर सागर मछुआ और सोनू स्वांसी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सोनू स्वांसी का आपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ टेल्को थाने में दो केस पहले से ही दर्ज हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply