Home > Health > अभी जमशेदपुर में जारी है डेंगू का कहर, आज मिले 6 नए पॉजिटिव मरीज

अभी जमशेदपुर में जारी है डेंगू का कहर, आज मिले 6 नए पॉजिटिव मरीज

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अभी डेंगू का कहर जारी है। सोमवार को जमशेदपुर में डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज मिले। यह मरीज छोटा गोविंदपुर, टेल्को, गोलमुरी, जुगसलाई, मानगो के डिमना रोड और बिरसानगर के रहने वाले हैं। डीसी ऑफिस से सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब तक पूरे कोल्हान में 11981 सैंपल की जांच हुई है। इनमें से 1375 लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। अभी 79 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से चार मरीज गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि, 75 मरीजों का सामान्य वार्ड में इलाज चल रहा है। ठीक होने पर सोमवार को 12 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply