Home > Jamshedpur > झारखंड से रघुवर दास आउट इरफान अंसारी हुए इन, झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन समिति के सभापति इरफान अंसारी सर्किट हाउस में बोले

झारखंड से रघुवर दास आउट इरफान अंसारी हुए इन, झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन समिति के सभापति इरफान अंसारी सर्किट हाउस में बोले

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति सोमवार को जमशेदपुर पहुंची। यहां बिष्टुपुर के नार्दन टाउन स्थित सर्किट हाउस में समिति ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस समिति के सभापति जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की राजनीति करवट ले रही है। पत्रकारों से बात करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि रघुवर दास झारखंड से आउट हो गए हैं और इरफान अंसारी अब इन हुए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 25 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कोई उनका बाल बांका नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि शैतान हर जगह होते हैं। यह परेशान करते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अपना काम कर रहे हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसकी औकात बता देगी। इरफान अंसारी ने कहा कि रघुवर दास को पार्टी ने शंटिंग में डाल दिया है। झारखंड को रघुवर दास से मुक्ति मिल गई है।
इंडिया एलायंस जीतेगा
इरफान अंसारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन जमशेदपुर की दोनों सीट जीतेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन अब भाजपा का भट्ठा बैठा देगा। यह लोकसभा का चुनाव भी जीतेगा और विधानसभा चुनाव भी जीतेगा। इरफान अंसारी ने कहा कि गठबंधन लोकसभा चुनाव में वह झारखंड की 14 में से 12 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यह आरएसएस और बजरंग दल क्या है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह निर्भय होकर काम करें।
मीटिंग में ये रहे शामिल
इसके पहले प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के अलावा डीएफओ ममता प्रियदर्शी, एडीएम विधि व्यवस्था राजीव रंजन, एनईपी की निदेशक ज्योत्सना सिंह, डीटीओ, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सभापति विधायक इरफान अंसारी ने विभिन्न विभागों के योजनाओं की प्रगति जानी। राजस्व संग्रहण की स्थिति और विकास योजनाओं की समीक्षा की।
योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
केंद्र प्रायोजित योजनाओं की भी प्रगति की समीक्षा की गई और विधायक समिति के सभापति इरफान अंसारी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सभापति इरफान अंसारी ने कहा कि विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन में सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रह की समीक्षा भी हुई और राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सर्किट हाउस पहुंचे और उन्होंने समिति के सभापति इरफान अंसारी से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply