Home > Crime > सोनारी में पुलिस ने अजय साव हत्याकांड के दो हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें शक की बुनियाद पर कैसे की हत्या

सोनारी में पुलिस ने अजय साव हत्याकांड के दो हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें शक की बुनियाद पर कैसे की हत्या

जमशेदपुर: सोनारी पुलिस ने 2 साल पहले हुए अजय साहू हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों का नाम नदीम और जियार है। पुलिस ने उनके घर पर छापामारी कर इन दोनों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ की जा रही है। सोनारी के खूंटाडीह के रहने वाले अजय साव की हत्या 29 जुलाई साल 2022 को हुई थी। अजय साव अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर जब सोनारी लौट रहे थे। तब बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। अजय साव की वाइफ के एप्लीकेशन पर पुलिस ने बदमाशों को नामजद किया था।
जेल से छूटा मास्टरमाइंड
इस हत्याकांड का मुख्य सरगना जुगसलाई का रहने वाला मनीष सिंह था। इस घटना में पुलिस ने 7 हत्यारोंपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना का मास्टरमाइंड मनीष सिंह की कुछ दिन पहले ही जमानत हुई है और वह जेल से बाहर आ गया है। यह दो हत्या आरोपी नाजिम और जियार फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। इस पर छापामारी कर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया।
हाई कोर्ट से मिली थी मनीष सिंह को जमानत
अजय साव हत्याकांड में जेल में बंद जुगसलाई के रहने वाले मनीष सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। हाई कोर्ट में जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई में अजय साहू की तरफ से अधिवक्ता विशाल त्रिवेदी ने बहस की थी। इसके बाद कोर्ट ने मनीष सिंह को जमानत दे दी। मनीष सिंह हजारीबाग जेल में बंद था। जमानत मिलने के बाद वह छूटा है। इस मामले के आरोपी रोहित मिश्रा और गुड्डू गोस्वामी अभी जेल में हैं। जबकि अन्य आरोपियों दीपक सिंह, अंकुर सिंह, सन्नी सिंह सरदार, सैंकी गोयल आदि की जमानत हो चुकी है। वह जेल से बाहर हैं। मनीष सिंह ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था।
सोनारी के सी रोड पर अंजाम दी गई थी घटना
अजय साहू की हत्या 29 जुलाई साल 2022 को सुबह 7:30 हुई थी। अजय साव अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर वापस घर जा रहे थे। तब उन पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस मामले में घटना में अजय के सिर पर तीन गोलियां लगी थीं। दो गोली कमर पर लगी थी। इसी के बाद उनकी मौत हो गई थी। अजय साव की पत्नी लक्ष्मी साहू के आवेदन पर पुलिस ने मनीष सिंह, रंजीत झा, दीपक सिंह, राहुल, नदीम, फरहान खान, सैंकी गोयल, गुड्डू स्वामी, राजा सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
दो बदमाशों ने कोर्ट में किया था सरेंडर
इस घटना कांड के दो बदमाशों जुगसलाई के गौशाला नाला रोड के रहने वाले सन्नी सिंह और आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले रोहित मिश्रा ने सोनारी थाने में सरेंडर किया था। रोहित मिश्रा टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को महानंद बस्ती के रहने वाले मुनि दास हत्याकांड का भी आरोपी रहा है। वह जेल में बंद सजायाफ्ता बदमाश कृष्णा गोप का साथी है। रोहित मिश्रा आदित्यपुर के झामुमो नेता दीपक मुंडा की हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। वह अपील बेल पर बाहर आया था।
रंजीत झा ने भी किया था आत्मसमर्पण
बताते हैं कि पुलिस के दबाव पर हत्यारोपी रंजीत झा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने उसे दो दिन की डिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। कई आरोपियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या की इस घटना में गुड्डू स्वामी, जीतू सिंह, राहुल महतो और अंकुर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुड्डू गोस्वामी अजय साव हत्याकांड का मुख्य शूटर है। अजय साव को पहली गोली उसी ने मारी थी।
जेल में रची गई थी अजय साव की हत्या की साजिश
हत्याकांड के मुख्य शूटर गुड्डू गोस्वामी को पुलिस ने बताया था कि अजय साव की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। पुलिस ने गुड्डू गोस्वामी को गालूडीह से गिरफ्तार किया था। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया था और मोबाइल के जरिए ही उसे ट्रैक किया गया। गुड्डू गोस्वामी ने बताया कि जेल में ही उसकी मनीष सिंह से मुलाकात हुई थी। मनीष सिंह ने ही उसे हत्या की सुपारी दी थी।
अजय साव के एक साथी राजू की हत्या कर दी गई थी। अजय साव इसके लिए मनीष को दोषी मानता था और वह उसकी हत्या करना चाहता था। इसकी खबर मनीष को लग गई और मनीष ने अजय की हत्या का प्लान तैयार कर लिया। गुड्डू गोस्वामी जेल से जब छूट कर बाहर आया था। तभी से वह अजय साव के पीछे लगा था। हथियार का इंतजाम भी उसी ने किया था। मनीष जैसे ही जेल से बाहर आया मनीष के इशारे पर अजय की हत्या कर दी गई थी

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Family Conflict : जमशेदपुर में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई-बहन के बीच मारपीट में दो घायल, प्रशासन ने संपत्ति सील की+ VDO
Jamshedpur Court News : गोलमुरी के नसीम बेग हत्याकांड में आया फैसला, सभी आरोपी बरी
Jamshedpur Arms Paddler : पुलिस ने जमशेदपुर से आर्म्स पैडलर को किया गिरफ्तार, पिस्तौल व मरम्मत का सामान बरामद

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!