Home > Crime > Jamshedpur Court News : गोलमुरी के नसीम बेग हत्याकांड में आया फैसला, सभी आरोपी बरी

Jamshedpur Court News : गोलमुरी के नसीम बेग हत्याकांड में आया फैसला, सभी आरोपी बरी

जमशेदपुर : (Jamshedpur Court News ) गोलमुरी में साल 2015 में मिठाई की दुकान के पास नसीम बेग की हत्या कर दी गई थी। उन्हें लाठी डंडे से पीट कर मारा गया था। ईद की पूर्व संध्या पर हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने आजसू पार्टी के देवाशीष चौधरी के अलावा बबलू शर्मा, शिवजी शर्मा, हैरी एंथोनी, जितेंद्र सिंह उर्फ जीते सरदार, राकेश सिंह आदि को आरोपी बनाया था। इसका 10 साल तक केस चला। (Jamshedpur Court News)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Arms Paddler : पुलिस ने जमशेदपुर से आर्म्स पैडलर को किया गिरफ्तार, पिस्तौल व मरम्मत का सामान बरामद

मामले में 11 लोगों की गवाही हुई। अब फैसला आ गया है। अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस केस का फैसला बुधवार को अपर जिला न्यायाधीश आनंद मणि त्रिपाठी के न्यायालय में सुनाया गया। मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply