Home > Crime > हत्या कर डिमना लेक के करीब भादूडीह चेक नाका के पास फेंक दिया गया युवक का शव, पुलिस ने किया बरामद

हत्या कर डिमना लेक के करीब भादूडीह चेक नाका के पास फेंक दिया गया युवक का शव, पुलिस ने किया बरामद

जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास भादूडीह चेक नाका के करीब एक युवक का शव मिला है। माना जा रहा है कि किसी ने हत्या कर युवक का शव यहां फेंका है। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक का शव वहां कैसे पहुंचा और किसने घटना को अंजाम दिया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply