Home > Crime > पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास चाईबासा बस स्टैंड से 170 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल+ वीडियो

पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास चाईबासा बस स्टैंड से 170 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल+ वीडियो

जमशेदपुर : पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास बागबेड़ा थाना क्षेत्र के चाईबासा बस स्टैंड के नजदीक से ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा है। इस व्यक्ति के पास से पुलिस ने 170 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार युवक परसूडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह मस्जिद रोड का रहने वाला जमीर अहमद है।

जमीर अहमद ने दो और युवकों के इसमें शामिल होने की बात बताई है। उसने बताया कि उसका साला खड़गपुर के गांधीनगर का रहने वाला दौलत और कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर का रहने वाला राज भी ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल है। पुलिस इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसएसपी ऑफिस में प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवक की गिरफ्तारी की जानकारी दी

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply