Home > Jamshedpur > पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर में झामुमो ने की बैठक, तैयार हुई विधानसभा चुनाव की रणनीति

पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर में झामुमो ने की बैठक, तैयार हुई विधानसभा चुनाव की रणनीति

पोटका: पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर में उर्दू स्कूल में झामुमो ने एक बैठक की। इस बैठक में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शनिवार को हुई इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह अपने बूथ पर नजर रखें। बैठक के मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार थे। गौरतलब है कि झारखंड में नवंबर या दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। झामुमो भी तैयारी में जुट गया है। पोटका से विधायक संजीव सरदार के अलावा पू्र्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी टिकट पाने वालों की कतार में लग गए हैं। भाजपा से पूर्व विधायक मेनका सरदार तो टिकट की लाइन में हैं ही। खूंटी से लोकसभा चुनाव हारने वाले अर्जुन मुंडा की भी पोटका विधानसभा सीट पर नज़र है। इसके अलावा कई भाजपा छुटभैया नेता भी टिकट पाने के लिए हाथ पैर मारने में जुट गए हैं। 

You may also like
पूर्वी सिंहभूम की आंगनबाड़ियों में 97 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, जून के अंत तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की चूक से गरमाई झारखंड की सियासत, अर्जुन मुंडा की नाराजगी पर भाजपा हमलावर
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

Leave a Reply