Home > Crime > पोखारी में शादी समारोह में था परिवार, चोरों ने उड़ाए 16 लाख के जेवरात और सामान, चार गिरफ्तार+VDO

पोखारी में शादी समारोह में था परिवार, चोरों ने उड़ाए 16 लाख के जेवरात और सामान, चार गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी गांव में 29 नवंबर की रात हुई लगभग 16 लाख रुपये की चोरी (Jamshedpur Theft) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार दोपहर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने एसएसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।

 घर पर ताला तोड़कर चोरों ने की वारदात

घटना (Jamshedpur Theft) वाली रात मकान मालिक महेश गौड़ अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। कुल चोरी गए सामान का मूल्य लगभग 16 लाख रुपये बताया गया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में चोरी की वारदातें बढ़ीं: बिरसानगर से गोलमुरी तक चोरों का आतंक, पुलिस की बड़ी परीक्षा

  मुखबिर की सूचना से खुला राज

कांड का खुलासा करने के लिए डीएसपी बचन देव कुजूर और एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिरों से प्राप्त इनपुट पर कार्रवाई की। पुलिस ने उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई निवासी सुंदर कुजूर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की और अपने साथियों के नाम बताए।

चार अपराधी गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद

पुलिस ने उसके साथियों शंकोसाई रोड नंबर 5 के एकता नगर के रोहित गोप,  बोड़ाम के मिर्जाडीह के मनीष राय और उलीडीह के डिमना बस्ती के विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान में सोने का ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, हार, चेन, दो जोड़ी टॉप्स, अंगूठी, चांदी की पायल व बिछिया, तीन मोबाइल, एक बाइक, हेयर ड्रायर, स्ट्रेनर और उषा कंपनी का आयरन शामिल है।

 गिरोह के अन्य सदस्य फरार

ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस चोरी में शामिल कुछ अपराधी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया जाएगा। रिमांड पर लेकर उनसे अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

आरोपियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड

सुंदर कुजूर – पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

मनीष राय – बोड़ाम क्षेत्र में मारपीट, चोरी और छिनतई में शामिल रहा है।

विक्की सिंह – पश्चिम बंगाल के कटिंग थाना क्षेत्र से पूर्व में जेल गया है।

पुलिस का कहना है कि रिमांड के बाद इस गिरोह से कई और चोरी के मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply