Home > Jamshedpur > मानगो के डिमना इलाके में खराब बिजली आपूर्ति के खिलाफ लोगों ने भाजपा नेता के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, कार्यपालक अभियंता कार्यालय का किया घेराव

मानगो के डिमना इलाके में खराब बिजली आपूर्ति के खिलाफ लोगों ने भाजपा नेता के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, कार्यपालक अभियंता कार्यालय का किया घेराव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के डिमना इलाके में इन दिनों बिजली आपूर्ति काफी लचर हो गई है। बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। इसके खिलाफ लोगों ने मंगलवार को भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। टायर जलाकर भी विरोध दर्शाया गया। लोगों ने कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव कर दिया। अपने दफ्तर पहुंचे कार्यपालक अभियंता को दफ्तर से पहले ही रोक दिया गया। बाद में वार्ता के दौरान कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि जरूरत के हिसाब से बिजली की कमी के चलते लोडशेडिंग हो रही है। जल्द ही लोड शेडिंग खत्म कर दी जाएगी और बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इस बीच भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वह अलग दुनिया में मशगूल हैं। इसीलिए उनके इलाके में बिजली आपूर्ति की स्थिति बदतर है।

इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड के जवानों ने मरीज के एक परिजन को नशा करने और गाली गलौज करने के आरोप में पीटा

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति

Leave a Reply