Home > Jamshedpur > बिरसानगर जोन नंबर 4 में सहारा ऑफिस के पास खाली जमीन पर लोग फेंक रहे कचरा, एसडीओ से शिकायत

बिरसानगर जोन नंबर 4 में सहारा ऑफिस के पास खाली जमीन पर लोग फेंक रहे कचरा, एसडीओ से शिकायत

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 4 में सहारा ऑफिस के पास खाली पड़ी जमीन पर लोग कचरा फेंक रहे हैं। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने जेएनएसी के सिटी मैनेजर गुड़िया से की थी। लेकिन, उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद लोगों ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसडीओ से की है और यहां सफाई करने के बाद लोगों से कचरा ना फेंकने की हिदायत देने की बात कही गई है। लोगों कहना है कि कई बार उन्होंने मना किया लेकिन कुछ लोग यहां कचरा फेंक रहे हैं। जबकि नियमानुसार खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माने का प्रावधान है। लेकिन, अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं की गई। जमशेदपुर में इन दिनों डेंगू का भयंकर प्रकोप है इसके चलते लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अगर अभी सफाई नहीं हुई। तो फिर कब होगी।

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply