Home > Crime > अब घाघीडीह जेल में रहेगा अलकायदा का संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान कटकी, जमशेदपुर कोर्ट में किया गया पेश + वीडियो

अब घाघीडीह जेल में रहेगा अलकायदा का संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान कटकी, जमशेदपुर कोर्ट में किया गया पेश + वीडियो

जमशेदपुर : अलकायदा की शाखा अलकायदा इंडिया सबकॉन्टिनेंट के संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान कटकी को अब घाघीडीह जेल में रखा जाएगा। जमशेदपुर कोर्ट में इसके खिलाफ केस चल रहा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि अब्दुल रहमान कटकी के खिलाफ दिल्ली में जो केस चल रहा था। वह पूरा हो गया है। उसमें सजा हो चुकी है। अब जमशेदपुर कोर्ट में केस चलेगा। इसीलिए अब्दुल रहमान कटकी को दिल्ली के तिहाड़ जेल से लाया गया है और उसे घाघीडीह जय में ही रखा जाएगा। अब्दुल रहमान कटकी को शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया। यहां अब्दुल रहमान कटकी को डीजे वन संजय कुमार उपाध्याय की कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस कटकी को तिहाड़ जेल से लेकर जमशेदपुर पहुंची। गौरतलब है कि अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी ओडिशा से की गई थी।

बिष्टुपुर थाने में अब्दुल रहमान कटकी, अब्दुल समी, मौलाना कलीमुद्दीन, अब्दुल मसूद और नसीम के खिलाफ आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़ने, संगठन का विस्तार करने और जिहाद के लिए युवाओं को भड़काने के आरोप में देशद्रोह की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी 25 जनवरी साल 2016 को दर्ज हुई थी। अब्दुल समी और कटकी समेत पांच आरोपियों को पटियाला हाउस न्यायालय ने सजा सुनाई थी। यह सजा देश भर में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने और आतंकी समूह के लिए सदस्यों की भर्ती करने के लिए सुनाई गई थी। इसके तहत 7 साल 5 माह का सश्रम कारावास और 25- 25000 रुपए जुर्माना लगाया गया था। यह सजा 14 फरवरी को सुनाई गई थी।

इसे भी पढ़ें – आधुनिक तकनीक से लैस होगी जमशेदपुर पुलिस, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- टाटा स्टील से चल रही है बात, साकची में थाना परिसर में जवानों के लिए टॉयलेट व स्नान घर का किया उद्घाटन

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply