Home > Crime > परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में (Parsudih Crime) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के करीब 3:10 बजे भूमिज टोला, गदड़ा स्थित एक प्राथमिक विद्यालय परिसर (Parsudih Crime) में छापेमारी की गई।

सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली, आजाद पाल उर्फ बॉबी पॉल और शिवनारायण रजक उर्फ चीदू के रूप में हुई है। तलाशी में इनके पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि सभी आरोपी मिलकर डकैती की योजना बना रहे थे। इस संबंध में परसुडीह थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। वहीं, गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में परसुडीह और गोबिंदपुर थाना की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राघव को गोपनीय जानकारी देते थे कोलकाता पुलिस के दो अधिकारी, दोनों गिरफ्तार

Leave a Reply