Home > Crime > Jamshedpur : परसुडीह पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से बरामद किया 6 लाख 20 हजार 440 रुपए लॉटरी का टिकट, दो लोग गिरफ्तार

Jamshedpur : परसुडीह पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से बरामद किया 6 लाख 20 हजार 440 रुपए लॉटरी का टिकट, दो लोग गिरफ्तार

जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने गुरुवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़े पैमाने पर लॉटरी का टिकट और नकदी रुपया बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि रेनॉल्ड क्विड कर जेएच 0 5 बी 9950 को रोका गया। इस गाड़ी से 17 बंडल रुपया और लॉटरी का टिकट बरामद हुआ है। कुल 6 लाख 20 हजार 440 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार में मौजूद राजा लकड़ा और चामू समद उर्फ तांता को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों लॉटरी का धंधा करते हैं। दोनों ने बताया कि वह साकची और बिष्टुपुर से अवैध लॉटरी की खरीद बिक्री कर चाईबासा की तरफ जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनकी कार को रोककर उन्हें पकड़ लिया। इनके पास से एक पर्स और दो मोबाइल भी बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि इनके अलावा सिकंदर यादव, गोलमुरी का रहने वाला नबी, साकची का रहने वाला बापी, भुइयांडीह का संतोष और अन्य लोग भी लॉटरी के इस धंधे से जुड़े हुए हैं। परसुडीह थाना पुलिस ने बताया कि इन दो आरोपियों राजा लकड़ा और चामू समद उर्फ तांता के पास से बरामद रुपए, लॉटरी का टिकट, मोबाइल फोन और कार को ज़ब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply