Home > Crime > Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप भुइयांडीह में कार का पंचर बनवाने गए एक युवक पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आपसी रंजिश में अंजाम दी गई घटना+ वीडियो

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप भुइयांडीह में कार का पंचर बनवाने गए एक युवक पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आपसी रंजिश में अंजाम दी गई घटना+ वीडियो

जमशेदपुर: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप भुइयांडीह में गुरुवार की शाम 5:00 बजे साहू होटल के पास टकलू लोहार नामक एक युवक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। टकलू लोहार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। छाया नगर निवासी टकलू लोहार इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ। उसके साथी उसे फौरन एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर टकलू लोहार को टीएमएच रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे टीएमएच ले जाकर भर्ती कराया गया है। टकलू लोहार के ससुर ने बताया की टकलू लोहार अपनी कार का पंक्चर बनवाने मानगो बस स्टैंड के करीब साहू होटल के पास गया था।

वह पंक्चर बनवाने के दौरान जैक लगाने के लिए झुका। तभी दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे और फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से घटनास्थल के आसपास अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने बताया कि आपसी रंजिश के पीछे टकलू लोहार पर फायरिंग की गई है। टकलू लोहार सामाजिक कार्यकर्ता था। वह समाज का काम करता था। इसकी वजह से कुछ लोगों से उनकी दुश्मनी हो गई थी। उन्होंने बताया कि हमलावर नकाब पोश थे। इसलिए कोई उन्हें देख नहीं सका। परिजनों का कहना है की घटना से कुछ देर पहले ही सीतारामडेरा थाने के पुलिसकर्मी आकर टकलू लोहार से मिले थे और इसी के थोड़ी देर बाद यह घटना हो गई।

परिजन सीताराम डेरा थाना पुलिस से नाराज हैं। उनका कहना है कि सीताराम डेरा थाना पुलिस कर्मी क्षेत्र में आकर शरीफ लोगों को परेशान करते हैं। लेकिन अपराधियों पर शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं। इलाके में चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Leave a Reply