Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट में जिला बार संघ भवन के पास पार्क का हुआ उद्घाटन+ वीडियो

Jamshedpur: बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट में जिला बार संघ भवन के पास पार्क का हुआ उद्घाटन+ वीडियो

जमशेदपुर: बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट के जिला बार संघ भवन के पास सोमवार को एक पार्क का उद्घाटन किया गया। पार्क का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने फीता काट कर किया। इसके बाद पार्क में उद्घाटन स्थल पर नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना की गई। पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद लाइब्रेरी हाल में एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में विधायक सरयू राय ने कहा कि वह लाइब्रेरी को और समृद्ध करने के लिए कई किताबें और अन्य सामान मुहैया कराएंगे। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए सरकार से कहेंगे। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि इस मीटिंग में राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, जिला बार तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट के अलावा त्रिलोकी नाथ ओझा, हरेंद्र सिंह चौहान, रंजनधारी सिंह, अर्जुन सिंह, जन्मेजय सिंह, संजय कुमार सिंह, मोहम्मद कासिम, रवि शंकर त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर दुबे आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur Entertainment : जमशेदपुर में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, बाराद्वारी मैदान में डांडिया नाइट के साथ मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
Jharkhand Crime: सोना महंगा हुआ तो बढ़ी जेवरात पर बदमाशों की नजर, जमशेदपुर से बोकारो-नीमडीह तक चेन छिनतई ने बढ़ाई चिंता+ VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता