Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में नशाखोरी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई (Jamshedpur Drugs Peddler) कर रही है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
गुप्त सूचना के आधार पर 20 दिसंबर की रात करीब 9:15 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री (Jamshedpur Drugs Peddler) हो रही है। सूचना की पुष्टि करने के बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की देखरेख और डीएसपी हेडक्वार्टर वन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम ने पीसीआर और गश्ती दल की मदद से प्रीतम पार्क में रेड की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन खदेड़कर रौशन महतो और शिव किशोर पाण्डेय उर्फ शिवा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक स्कूटी रिकवर की गई।
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक चाक-चौबंद सुरक्षा+VDO
पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मारपीट और चोरी सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रौशन महतो की पत्नी लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली और शिव किशोर पाण्डेय के भाई रवि किशोर पाण्डेय भी ब्राउन शुगर तस्करी में लिप्त रहे हैं, जो पहले ही जेल जा चुके हैं।
फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला रजिस्टर कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा कारोबार के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।




