Home > Jamshedpur > बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जमशेदपुर में पुतला दहन, BJP कदमा मंडल का प्रदर्शन+ VDO

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जमशेदपुर में पुतला दहन, BJP कदमा मंडल का प्रदर्शन+ VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ जमशेदपुर में आक्रोश देखने (Jamshedpur Bangladesh Protest) को मिला। कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंकिणी मंदिर के पास भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल की तरफ से बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी (Jamshedpur Bangladesh Protest) की और कट्टरपंथी तत्वों को चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा के प्रीतम पार्क से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार+VDO

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पुतला दहन केवल एक चेतावनी है। यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो देश भर में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा और बांग्लादेश सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह (भीम सिंह) एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वीपल विश्वास ने किया। इस मौके पर संजीव सिंह, अजीत सिंह, उमेश ठाकुर, सुनील सिंह, महादेव बैशाख और माधव सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply