Home > Health > जिले के विभिन्न अस्पतालों से नवंबर माह में एमजीएम अस्पताल में 170 मरीज ही किए गए रेफर, अस्पताल पर लोड घटाने में कामयाब रहा प्रशासन

जिले के विभिन्न अस्पतालों से नवंबर माह में एमजीएम अस्पताल में 170 मरीज ही किए गए रेफर, अस्पताल पर लोड घटाने में कामयाब रहा प्रशासन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एडीएम नंदकिशोर लाल ने गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने एडीएम को बताया कि विभिन्न प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी और आईपीडी में नवंबर माह में 29 हजार 102 मरीज आए हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों का संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज किया गया। सिर्फ 170 मरीजों को ही एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। इस तरह, जिला प्रशासन एमजीएम अस्पताल पर बढ़ रहे बोझ को घटाने में कामयाब रहा है। एडीएम ने कहा कि रेफरल मामलों में कमी आने से एमजीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सफलता मिलेगी।

यह भी पढेंटाटा स्टील टूर चैंपियनशिप में तेलंगाना के मोहम्मद अजहर पहुंचे शीर्ष पर, शिव कपूर और कपिल कुमार को दूसरे नंबर पर धकेला

समीक्षा के दौरान पुरुष नसबंदी की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। डीएम ने निर्देश दिया कि पुरुष नसबंदी के लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। मुसाबनी व बहरागोड़ा में संस्थागत प्रसव के मामले काफी कम हैं। इसे शत-शत करने का निर्देश दिया गया। इलाके की गर्भवती महिलाओं का ही संस्थागत प्रसव हो पाया है। जिले में कुल 5 कुपोषण उपचार केंद्र हैं। नवंबर महीने में 81 कुपोषित बच्चों को इन केंद्रों में भर्ती किया गया था। इनमें से 51 सफलतापूर्वक उपचार हुआ और उन्हें छुट्टी दी गई। मलेरिया, टीबी उन्मूलन की दिशा निर्देश दिए। बैठक में सिविल सर्जन भी मौजूद थे।

You may also like
राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
Ghatshila By-Election : झारखंड में साइलेंस पीरियड शुरू, होटल-लॉज में चेकिंग और सुरक्षा हुई कड़ी, 11 को सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान+VDO
Ghatshila By-Election 2025: अवैध शराब-नगदी पर कड़ी नजर, 2.93 करोड़ की जब्ती
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply