Home > Jamshedpur > Ghatshila By-Election 2025: अवैध शराब-नगदी पर कड़ी नजर, 2.93 करोड़ की जब्ती

Ghatshila By-Election 2025: अवैध शराब-नगदी पर कड़ी नजर, 2.93 करोड़ की जब्ती

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (अ.ज.जा.) (Ghatshila By-Election 2025 ) को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रशासन ने निगरानी और सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकनाका, पुलिस जांच दल और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम लगातार वाहनों की जांच कर रहे हैं।

शनिवार को कार्रवाई के दौरान 2 लाख 41 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई। इसके साथ ही अब तक की कुल जब्त सामग्री की कीमत ₹2 करोड़ 93 लाख 61 हजार रुपये तक पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का AI जनित फर्जी पोस्ट फेसबुक पर वायरल, मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई FIR

 अब तक की जब्ती (Ghatshila By -Election–2025)

* नकद: ₹42 लाख 71 हजार

* शराब: 12,837.55 लीटर (मूल्य ₹10 लाख 11 हजार)

* ड्रग्स/मादक पदार्थ: ₹5 लाख 10 हजार

* फ्रीबीज़/अन्य सामग्री: ₹2 करोड़ 35 लाख 69 हजार

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपील — CVIGIL ऐप पर करें शिकायत

उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने साकची थाना परिसर में 24×7 कंट्रोल रूम बनाया है।

कंट्रोल रूम नंबर:

📞 0657-2440111, 0657-2221717, 0657-2221718

📞 टोल-फ्री वोटर हेल्पलाइन: 1950

नागरिक cVIGIL App, Voter Helpline App और ECI वेबसाइट के माध्यम से भी शिकायत भेज सकते हैं। प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है ताकि चुनाव स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सके।

 

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन पहुंची जमशेदपुर, देवेंद्र नाथ महतो बोले- बदल कर रहेंगे भर्ती व्यवस्था+ VDO
जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में नो एंट्री, 4 सितंबर को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Leave a Reply