Home > Jamshedpur > रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत, भाजपा व आजसू के कार्यकर्ताओं ने साकची में बांटा लड्डू+ वीडियो

रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत, भाजपा व आजसू के कार्यकर्ताओं ने साकची में बांटा लड्डू+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : रामगढ़ में हुए उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी आजसू नेत्री सुनीता चौधरी चुनाव जीत गई हैं। उनके चुनाव जीतने पर भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आजसू के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने साकची में जुबली पार्क गेट के पास लोगों में लड्डू का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जनता ने बता दिया है कि एनडीए सरकार ही उनकी हितैषी सरकार है।

पूर्व मंत्री व आजसू नेता रामचंद्र सहिस

उन्होंने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव का नतीजा आगामी साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव का संकेत है। आगामी चुनाव में जनता झूठे वादे कर सत्ता में आने वाली हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
इसे भी पढ़ें-छोटा गोविंदपुर में गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर की रूद्र चंडी पाठ के साथ हुई प्राणप्रतिष्ठा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO