Home > Jamshedpur > साकची में शीतला मंदिर के पास दूध लेने जा रहे 2 लोगों को सांड़ ने पटक कर रौंदा, मौत

साकची में शीतला मंदिर के पास दूध लेने जा रहे 2 लोगों को सांड़ ने पटक कर रौंदा, मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में शीतला मंदिर के पास दूध लेने जा रहे दो लोगों को सांड़ ने पटक कर रौंद दिया है। इससे दोनों लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार सुबह की है। बताते हैं कि साकची के ही रहने वाले कारोबारी अशोक अग्रवाल और राजकिशोर दूध लेने जा रहे थे। तभी, सांड़ उन्हें देखकर भड़क गया और दोनों को उठा-उठा कर पटकने लगा। सांड़ को देखकर दोनों नर्वस हो गए थे। इसलिए बचकर भाग भी नहीं सके। शोरगुल सुनकर इलाके के लोग उठे। तब किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया गया। दोनों लोग खून से लथपथ थे। दोनों को इलाज के लिए फौरन एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर टीएसयूआईएसएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सांड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
इसे भी पढ़ें-रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत, भाजपा व आजसू के कार्यकर्ताओं ने साकची में बांटा लड्डू+ वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा