Home > Jamshedpur > अब हर समय चमाचम रहेंगे मानगो के सामुदायिक शौचालय, मानगो नगर निगम की पहल पर हाई प्रेशर पंप से सफाई का काम शुरू

अब हर समय चमाचम रहेंगे मानगो के सामुदायिक शौचालय, मानगो नगर निगम की पहल पर हाई प्रेशर पंप से सफाई का काम शुरू

मानगो नगर निगम की पहल पर मानगो में शुक्रवार से सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई का काम हाई प्रेशर पंप के जरिए शुरू किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने इस सफाई अभियान की शुरुआत की। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव की मौजूदगी में हाई प्रेशर पंप मशीन से सामुदायिक शौचालय की सफाई का काम शुरू हुआ। कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे बने सभी सामुदायिक शौचालय को हाई प्रेशर पंप मशीन से प्रतिदिन साफ करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि अब सभी सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन साफ किए जाएंगे। ताकि, ये साफ सुथरे रहें और लोग इसका इस्तेमाल कर सकें।
इसे भी पढ़ें – बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका