Home > Finance > जेएनएसी के कर्मचारियों ने साकची में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अतिक्रमण करने वाले 7 दुकानदारों से वसूला गया ₹3400 जुर्माना

जेएनएसी के कर्मचारियों ने साकची में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अतिक्रमण करने वाले 7 दुकानदारों से वसूला गया ₹3400 जुर्माना

जेएनएसी के कर्मचारियों ने साकची में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 7 दुकानदारों से ₹3400 जुर्माना वसूला गया। साकची में जुबली पार्क गेट संख्या 2 से बंगाल क्लब जाने वाली रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। जुबली पार्क गेट के सामने से बंगाल क्लब जाने वाली रोड पर स्ट्रीट फूड खाने और चाय पीने वाले लोग अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर देते थे। इसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। इससे सड़क जाम हो जाती थी। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर सड़क किनारे टेबल कुर्सी रखी या सड़क पर वाहन खड़ा करवाया तो कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने सड़क तक अपना सामान रखा था उनसे जुर्माना वसूला गया। कुल 7 दुकानदारों से ₹3400 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा पार्किंग स्थल पर सामान बेचने वालों को चेतावनी दी गई कि उनसे भी जुर्माना वसूला जाएगा और सामान जप्त किया जाएगा। इस अभियान में नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया के अलावा उड़नदस्ता दल के कर्मचारी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें – अब हर समय चमाचम रहेंगे मानगो के सामुदायिक शौचालय, मानगो नगर निगम की पहल पर हाई प्रेशर पंप से सफाई का काम शुरू

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा