Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मकर संक्रांति पर दो मोहानी घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, कई महिलाओं ने की नदी का पानी गंदा होने की शिकायत+ वीडियो

Jamshedpur: मकर संक्रांति पर दो मोहानी घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, कई महिलाओं ने की नदी का पानी गंदा होने की शिकायत+ वीडियो

सुबह से ही गुलजार रहे शहर के नदी घाट

जमशेदपुर: जमशेदपुर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। साकची के स्वर्णरेखा घाट और सोनारी के दोमोहानी घाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में महिलाएं भी नदी घाट पर मौजूद रहीं। सभी ने नदी में स्नान किया और फिर भास्कर देवता की पूजा कर अर्चना करते हुए उन्हें जल चढ़ा कर नमन किया।

दो मोहानी घाट पहुंची एक महिला मंजू सिंह ने कहा कि नदी का पानी काफी गंदा है। जिला प्रशासन को देखना चाहिए था। महिला ने कहा कि वह ऐसे पानी में नहीं स्नान करेंगी। वह जा रही हैं। ऐसा घाट खोजेंगी जहां पानी साफ सुथरा हो। वहीं वह स्नान करेंगी। नदी में स्नान करने पहुंची महिलाओं ने बताया उन्होंने पहले स्नान किया। इसके बाद सूर्य देवता को जल देकर नमन किया। गरीबों के बीच दान पुण्य भी किया गया। महिलाओं का कहना है कि लोग नदी को साफ सुथरा रखें। ताकि उनके पर्व अच्छे माहौल में मनाए जाते रहे। सोनारी दो मोहानी घाट पर सफाई व्यवस्था देख महिलाएं खुश नजर आईं। एक महिला ने बताया कि वह घर जाकर नया कपड़ा पहनेंगी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व में चूड़ा दही और तिलकुट का सेवन किया जाता है और बड़ों का आशीर्वाद भी लिया जाता है। एक अन्य महिला श्रद्धालु ने बताया कि आज के दिन सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण में आते हैं। इसी को लेकर मकर संक्रांति मनाई जाती है। उसने बताया कि काला तिल का लड्डू, तिलकुट, उड़द की दाल, गर्म कपड़े और कंबल का दान किया है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply