Home > Jamshedpur > Jamshedpur: घाघीडीह में आजाद समाज पार्टी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन, पार्टी की प्रखंड इकाई गठित

Jamshedpur: घाघीडीह में आजाद समाज पार्टी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन, पार्टी की प्रखंड इकाई गठित

जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी के कार्यालय का रविवार को घाघीडीह पंचायत के बेड़ाढीपा में उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ राजा मौजूद थे। काशिफ राजा ने पत्रकारों से कहा कि आजाद समाज पार्टी एक वैचारिक पार्टी है। यह पार्टी भ्रष्टाचार, जातिवाद और धार्मिक कट्टरता के खिलाफ है। उन्होंने लोगों से 20 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री आवास के घेराव को सफल बनाने की अपील भी की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने युवाओं को फुटबॉल देकर प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी की प्रखंड इकाई का गठन हुआ। जुगनू लेयांगी को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष, अभी सामड को सचिव, विकास सिंह कुंटिया को महासचिव, बेस देवगम को संगठन सचिव और हैप्पी दास व शरद गागराई को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply