Home > Crime > Musabani Accident : मुसाबनी में सड़क हादसे में राहगीर की मौत, बाइक सवार घायल

Musabani Accident : मुसाबनी में सड़क हादसे में राहगीर की मौत, बाइक सवार घायल

Musabani : (Musabani Accident) हाता-मुसाबनी मुख्य सड़क पर बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरदा राजीव चौक निवासी 51 वर्षीय डी मोजेस के रूप में की गई है। (Musabani Accident)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Sikh Election : साकची गुरुद्वारा चुनाव में दखल पर बवाल, कुलविंदर सिंह बोले– प्रशासन नहीं कर सकता धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप

Musabani Accident: बाजार से लौट रहे थे घर 

जानकारी के अनुसार डी मोजेस सुरदा बाजार से पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी घाटशिला की ओर से आ रही तेज गति की बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में बाइक सवार मुसाबनी निवासी तापस मदीना भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply