Home > Jamshedpur > Jharkhand Mukti Morcha : झामुमो ने चैनल व अखबारों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए बनाया 11 नेताओं का पैनल, जमशेदपुर के मनोज यादव भी शामिल

Jharkhand Mukti Morcha : झामुमो ने चैनल व अखबारों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए बनाया 11 नेताओं का पैनल, जमशेदपुर के मनोज यादव भी शामिल

जमशेदपुर : (Jharkhand Mukti Morcha )झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समाचार चैनलों और अखबारों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए 11 नेताओं का पैनल बनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने बुधवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। 11 नेताओं की सूची जारी कर दी गई है। सूची में साहिबगंज, गिरिडीह, रांची, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। पैनल में जमशेदपुर से मनोज यादव शामिल किए गए हैं। (Jharkhand Mukti Morcha)

इसे भी पढ़ें – Loksabha Speaker Jamshedpur : भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति, जमशेदपुर में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला + VDO

Jharkhand Mukti Morcha : यह नेता हैं पैनल में शामिल

झामुमो के इस पैनल में गिरिडीह से डॉक्टर सरफराज अहमद के अलावा पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, पंकज मिश्रा, साहिबगंज के विजय हांसदा, रांची की महुआ माजी, रांची के विकास कुमार मुंडा, धनबाद की नीलम मिश्रा, रांची के अशोक कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिले से जमशेदपुर के मनोज यादव, रांची से तनुज खत्री और गढ़वा से धीरज दुबे को शामिल किया गया है।

इन नेताओं को समझाया गया है कि वह समाचार पत्रों और समाचार चैनल पर पार्टी का पक्ष रखते हुए अपने आचरण से पार्टी की मर्यादा को बनाए रखें। साथ ही नए समसामयिक विषयों पर कोई भी पक्ष रखने से पहले केंद्रीय नेतृत्व से पार्टी का पक्ष समझ लें और उसके बाद ही अपना बयान जारी करें।

गौरतलब है कि इन दिनों टीवी में डिबेट के लिए नेताओं को बुलाया जाता है। इसमें झामुमो का पक्ष रखने के लिए अभी तक कोई नेता अधिकृत नहीं किया गया था। अब इन नेताओं को अधिकृत कर दिया गया है। इससे जनता के बीच में किसी भी मुद्दे पर पार्टी का पक्ष स्पष्ट रूप से जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply