Home > Education > जमशेदपुर में वर्कर्स कॉलेज में मनाया गया एनएसएस दिवस, छात्रों ने लिया सामुदायिक सेवा का संकल्प

जमशेदपुर में वर्कर्स कॉलेज में मनाया गया एनएसएस दिवस, छात्रों ने लिया सामुदायिक सेवा का संकल्प

जमशेदपुर (झारखंड) : वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर (Jamshedpur Workers College)  की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने 25 सितंबर 2025 को एनएसएस दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने महात्मा गांधी के “सेवा के माध्यम से शिक्षा” और एनएसएस के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, बल्कि आप” को आत्मसात करते हुए समाज सेवा और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज (Jamshedpur Workers College)  के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया। प्रो. प्रभारी डॉ. अनिल पाठक ने वर्षभर की सामाजिक व सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्वयंसेवकों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में ‘GST बचत उत्सव’ का आगाज़, सांसद विद्युत वरण महतो ने दुकानदारों संग बढ़ाया उत्साह+VDO

एनएसएस स्वयंसेवकों ने वन संरक्षण पर माइम, आदिवासी और संबलपुरी नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। मानव घोष, सुजल वर्मा और चंदन साव ने राष्ट्रीय एकता शिविर और युवा संसद से मिले अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरभि सिन्हा और डॉ. आलोक कुमार चौबे ने किया। सागर कुमार ने मंच संचालन तथा कुणाल महतो ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अंत में छात्रों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी वे समाज और समुदाय की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply