Home > Business > जमशेदपुर में ‘GST बचत उत्सव’ का आगाज़, सांसद विद्युत वरण महतो ने दुकानदारों संग बढ़ाया उत्साह+VDO

जमशेदपुर में ‘GST बचत उत्सव’ का आगाज़, सांसद विद्युत वरण महतो ने दुकानदारों संग बढ़ाया उत्साह+VDO

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सांसद विद्युत वरण महतो और जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जमशेदपुर के बिष्टुपुर एवं साकची बाजार (MP in Jamshedpur Market) का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत की और ”दिया जीएसटी का उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” जैसे नारे लगाए।

(MP in Jamshedpur Market) सांसद महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम उपभोक्ताओं और किसानों को राहत देने के लिए कई वस्तुओं पर GST में छूट दी है। मोटरसाइकिल, कार, घड़ी, फ्रीज और टीवी पर 10% का सीधा लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। दूध और मक्खन जैसी आवश्यक वस्तुओं पर भी राहत दी गई है, जिससे आमजन को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में यह कदम खरीददारी और बचत दोनों को बढ़ावा देगा। सांसद ने ‘#GSTBachatUtsav’ के तहत ग्राहकों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और स्थानीय व्यापार को बढ़ाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर का मानगो दंगा केस: 8 साल बाद 10 आरोपी बरी, अदालत ने सुनाया फैसला

इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि सुरेश संथालिया, मानव केडिया, सुशील संथालिया, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी शामिल रहे। दुकानदारों ने भी बताया कि जीएसटी छूट की वजह से ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है और बिक्री में उत्साहजनक बढ़ोतरी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply