Home > Health > अब गांवों में जाकर मरीज के घर के सामने होगा आंखों का इलाज, जमशेदपुर आई हॉस्पिटल ने शुरू की स्क्रीनिंग वैन सेवा

अब गांवों में जाकर मरीज के घर के सामने होगा आंखों का इलाज, जमशेदपुर आई हॉस्पिटल ने शुरू की स्क्रीनिंग वैन सेवा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर आई हॉस्पिटल में अब स्क्रीनिंग सेवा शुरू हुई है। इस स्क्रीनिंग सेवा के जरिए जमशेदपुर आई हॉस्पिटल डुमरिया व मुसाबनी जैसे सुदूरवर्ती प्रखंडों में जाकर मरीजों की आंखों का इलाज करेगा। गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के लिए इसी वैन से जमशेदपुर आई हॉस्पिटल लाया जाएगा और यहां इलाज के बाद उन्हें वापस पहुंचाया जाएगा। इस स्क्रीनिंग वैन सेवा का सोमवार को जमशेदपुर आई हॉस्पिटल में उद्घाटन हुआ। उद्घाटन टाटा स्टील की एमडी टीवी नरेंद्रन की पत्नी रुचि नरेंद्रन ने किया। जमशेदपुर आई हॉस्पिटल के अधीक्षक एसपी जखनवाल ने बताया कि वैन में आंखों की जांच के लिए सभी आधुनिक मशीनें मौजूद हैं।

यह भी पढेंमानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास डीजे बजाने को लेकर हुआ जमकर बवाल, थाने से छोड़ा गया आरोपी

स्क्रीनिंग वैन गांव में जाएगी और वहां मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। जिन मरीजों को चश्मा की जरूरत होगी उसे वहीं पर चश्मा दिया जाएगा। अधीक्षक ने बताया कि मरीजों की को लाने ले जाने का काम टाटा स्टील फाउंडेशन करेगा। टाटा स्टील फाउंडेशन का डुमरिया प्रखंड में पहले से काम चल रहा है।

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन की पत्नी रुचि नरेंद्रन

फिलहाल वहीं फोकस किया जाएगा। वहां पहले से मरीजों को चिन्हित करके रखा जाएगा और वैन के जाते ही मरीजों की जांच का काम शुरू कर दिया जाएगा। अधीक्षक ने बताया कि जमशेदपुर आई हॉस्पिटल में पहले से ही सभी मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन फ्री होता है। उन्होंने कहा कि जो स्क्रीनिंग वैन सेवा शुरू की गई है। इसके तहत जो मरीज हैं उनका फ्री इलाज होगा। जो आयुष्मान कार्ड के दायरे में आते हैं उनका आयुष्मान से इलाज होगा।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी