Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास डीजे बजाने को लेकर हुआ जमकर बवाल, थाने से छोड़ा गया आरोपी

मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास डीजे बजाने को लेकर हुआ जमकर बवाल, थाने से छोड़ा गया आरोपी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास डीजे बजाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। वर्कर्स कॉलेज के पास रहने वाले मछुआरे नए साल का जश्न मना रहे थे। वह डीजे बजा रहे थे। तभी उनसे किसी युवक की कहासुनी हो गई। इस पर 15 से 20 बाहरी युवकों ने मछुआरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पास में ही रहने वाले समाजसेवी विजय ओझा मौके पर पहुंचे।

यह भी पढें – मानगो के वसुंधरा स्टेट में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और शिवपुराण महायज्ञ का हुआ आयोजन, पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

उन्होंने मामले में बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और बाहरी लड़कों को वहां से भगा दिया। इसके बाद विजय ओझा अपने घर चले गए। तभी थोड़ी देर बाद 20-25 युवकों ने विजय ओझा के घर पर धावा बोल दिया और गाली गलौज करने लगे। जैसे ही विजय ओझा ने दरवाजा खोला। उन्हें कालर पकड़कर घसीट लिया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होता देख मछुआरे भी वहां पहुंच गए। इसके बाद बस्ती के लोगों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया। इसमें से एक हमलावर निकल भागने में कामयाब रहा। एक हमलावर को लोगों ने मानगो थाने को सौंप दिया। विजय ओझा का इलाज एमजीएम अस्पताल में हुआ है। बस्ती वासियों का आरोप है कि मानगो पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। विजय ओझा ने रविवार को मानगो थाने में घटना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है।

मानगो में वर्कर्स कॉलेज के पास डीजे बजाने को लेकर मार
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply