Home > Crime > परसुडीह के सरजामदा गुरुद्वारा में शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर युवक को कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

परसुडीह के सरजामदा गुरुद्वारा में शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर युवक को कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गुरुद्वारा में सोमवार को शराब पीने से मना करने पर एक युवक रंजीत सिंह को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रंजीत सिंह पर लाठी डंडे और रॉड से हमला किया गया है। उनके सर पर चोट आई है।

घटना के बारे में बता रहा पीड़ित

उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंजीत ने बताया कि कुछ लोग गुरुद्वारा के पास दारू पीते हैं। वह लोग दारु पी रहे थे। उनको मना करने गया तो वह गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर उतर आए। फिर लाठी-डंडे से और राड से मार दिया।

यह भी पढेंअब गांवों में जाकर मरीज के घर के सामने होगा आंखों का इलाज, जमशेदपुर आई हॉस्पिटल ने शुरू की स्क्रीनिंग वैन सेवा

इस झगड़े में रंजीत की पगड़ी भी उतर गई। इस मामले में गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने परसुडीह थाने में मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply