Home > Business > ₹5.65 लाख में निसान ग्रेवाइट लॉन्च, ‘Bold India Resurgence’ से भारत में नई वापसी का संकेत

₹5.65 लाख में निसान ग्रेवाइट लॉन्च, ‘Bold India Resurgence’ से भारत में नई वापसी का संकेत

Ranchi (Jharkhand ) : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर एमपीवी ग्रेवाइट (Jharkhand Gravite Car ) को 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अपने ‘Bold India Resurgence’ अभियान का अहम पड़ाव बताया है। आधुनिक भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई ग्रेवाइट में 2 से 7 सीटिंग कॉन्फिगरेशन के विकल्प के साथ 625 लीटर तक का बूट स्पेस (Jharkhand Gravite Car ) दिया गया है।

लॉन्च के मौके पर निसान और इनफिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडिल ईस्ट, केएसए, सीआईएस और भारत के प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा कि भारत निसान की वैश्विक रणनीति के केंद्र में है। ग्रेवाइट का लॉन्च दीर्घकालिक निवेश, लोकल मैन्युफैक्चरिंग और नेटवर्क विस्तार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण चेन्नई स्थित निसान चेन्नई प्लांट में किया जा रहा है, जो ‘मेड इन इंडिया’ विजन को मजबूती देता है।

वहीं, निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि ग्रेवाइट को भारतीय परिवारों की आकांक्षाओं और रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, वायरलेस कनेक्टिविटी और आधुनिक डिजिटल फीचर्स जैसे सुरक्षा व सुविधा विकल्प शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – एक्सएलआरआई -सेंटिफिक की ऐतिहासिक साझेदारी: मैनेजमेंट एजुकेशन में एआई का नया युग, झारखंड से ग्लोबल एक्सपोजर

ग्रेवाइट कुल पांच रंगों में उपलब्ध होगी और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपये तक रखी गई है। कंपनी को उम्मीद है कि यह नई एमपीवी प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाएगी और झारखंड सहित देशभर में ग्राहकों को आकर्षित करेगी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply