Home > Business > जमशेदपुर में टाटा पावर का ईज़ी होम ऑटोमेशन लॉन्च, स्मार्ट तकनीक से सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल होंगे घर

जमशेदपुर में टाटा पावर का ईज़ी होम ऑटोमेशन लॉन्च, स्मार्ट तकनीक से सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल होंगे घर

Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा पावर ने जमशेदपुर (Jamshedpur Tata Power) में अपने ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशन का लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक शहरी घरों को स्मार्ट, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल बनाना है। कंपनी का यह कदम घरों को फ्यूचर-रेडी बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

टाटा पावर (Jamshedpur Tata Power ) के ईज़ी होम सॉल्यूशन के तहत एक ही मोबाइल ऐप के जरिए लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, सुरक्षा और ऊर्जा प्रबंधन को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे न सिर्फ लोगों को अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी, बल्कि बिजली की खपत में भी उल्लेखनीय कमी आएगी और सस्टेनेबल जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।

ईज़ी होम के पोर्टफोलियो में स्मार्ट सॉकेट, टच-पैनल स्विच, मोशन सेंसर और रेट्रोफिटेबल कन्वर्टर जैसे आधुनिक उत्पाद शामिल हैं। ये उत्पाद पुराने घरों में भी बिना किसी तोड़-फोड़ के आसानी से लगाए जा सकते हैं। स्मार्ट लाइटिंग, क्लाइमेट ऑटोमेशन और एडवांस सुरक्षा सुविधाओं के साथ यह सिस्टम एक कनेक्टेड और सुविधाजनक जीवनशैली प्रदान करता है।

इस ऑटोमेशन सिस्टम की प्रमुख विशेषताओं में शेड्यूलिंग, ओवरलोड से सुरक्षा और इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी काम करने की क्षमता शामिल है। स्मार्ट तकनीक की मदद से उपभोक्ता अपनी बिजली की खपत पर नजर रख सकते हैं, जिससे बिजली की बर्बादी रुकती है, बिल कम होता है और पर्यावरण को लाभ पहुंचता है।

कंपनी के अनुसार, ईज़ी होम ऑटोमेशन के जरिए एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों की स्मार्ट मॉनिटरिंग कर सालाना 15 से 20 प्रतिशत तक बिजली की बचत की जा सकती है। इससे एक सामान्य घर में हर साल 1,300 यूनिट से अधिक बिजली बचाई जा सकती है और करीब 10,000 रुपये तक के बिजली बिल की बचत संभव है।

इतनी ही नहीं, इस बचत से हर साल लगभग 1.1 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है, जो पर्यावरण के लिए उतना ही लाभकारी है जितना कि सालाना लगभग 15 पेड़ लगाना। सबसे अधिक बचत एसी के स्मार्ट और संतुलित उपयोग से होती है, जिसे ऑटोमैटिक शेड्यूलिंग के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है।

जमशेदपुर में लॉन्च के दौरान एक इंटरैक्टिव एक्सपीरियेंशियल डेमॉन्स्ट्रेशन वॉल भी लगाई गई, जहां लोगों ने खुद ऑटोमेशन तकनीक को इस्तेमाल कर इसकी कार्यप्रणाली और ऊर्जा बचत को समझा।

औद्योगिक विरासत और सुनियोजित शहरी विकास के लिए पहचाना जाने वाला जमशेदपुर तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीकों को अपना रहा है। ऐसे में टाटा पावर ईज़ी होम स्थानीय लोगों की जरूरतों के अनुरूप समाधान पेश करता है, जो पुराने और नए दोनों तरह के घरों के लिए उपयोगी हैं।

इसे भी पढ़ें –झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 100 प्रत्याशी मैदान में, चुने जाएंगे 25 सदस्य 

जमशेदपुर में ईज़ी होम का यह लॉन्च टाटा पावर की ‘100 शहर, 1 मकसद’ मुहिम का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य देशभर के घरों तक स्मार्ट तकनीक पहुंचाना, सुरक्षित जीवन को बढ़ावा देना और बिजली की बचत को आसान बनाना है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply