Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के मानगो स्थित NH-33 पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण (Mango NH 33 Protest) बन गया है। निर्माण स्थल से लगातार उड़ रही धूल ने आसपास के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जल छिड़काव नहीं होने के कारण हालात इतने खराब हैं कि कुछ फीट की दूरी तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे आए दिन सड़क हादसे (Mango NH 33 Protest) भी हो रहे हैं।
बालीगुमा से लेकर पारडीह तक सफर करने वाले लोग और यहां रोजी-रोटी कमाने वाले दुकानदार, टेंपो चालक, ठेला व खोमचा चलाने वाले धूल से बुरी तरह प्रभावित हैं। कुछ ही मिनटों में शरीर और सामान धूल से भर जाता है। कई दुकानदारों की दुकानदारी ठप हो चुकी है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने कई बार निर्माण एजेंसी और NHAI अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए और बिना नियमित पानी का छिड़काव किए निर्माण कार्य जारी रखा गया।
आखिरकार परेशान होकर स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को बुलाया। मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने उनके नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और मोटी रस्सियों से निर्माण स्थल पर मौजूद मशीनों और कर्मचारियों को बांधकर काम रुकवा दिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्माण एजेंसी और NHAI के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पानी का छिड़काव शुरू कराया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ में भव्य विजय समारोह, राजेश कुमार शुक्ला का जोरदार स्वागत
विकास सिंह ने कहा कि NH-33 के किनारे रहने वाले लोगों का जीवन धूल के कारण दूभर हो गया है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने सांसद और विधायक से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार अपनी कार का शीशा खोलकर पारडीह से बालीगुमा तक सफर करें, तब उन्हें जनता की परेशानी समझ आएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में जल्द समाधान की मांग की




