Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को बार भवन के भूतल पर एक भव्य विजय समारोह (Jamshedpur Advocate News) का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने किया। यह आयोजन 12 मार्च 2026 को हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में विजयी प्रत्याशियों के सम्मान में रखा गया था, जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी विजयी हुए थे।
इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह (Jamshedpur Advocate News) में अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वरिष्ठ अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती, मोहम्मद कासिम, रामजीत पांडे, दिनेश पांडे, त्रिलोकी नाथ ओझा, जन्मेजय सिंह, संजय कुमार सिंह, राजू सिंह, सुधीर कुमार और पप्पू सहित कई अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर राजेश कुमार शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार शुक्ला ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जिला बार संघ के अध्यक्ष रतेंद्र नाथ दास से शिष्टाचार मुलाकात भी की, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

चुनाव जीतने के बाद आज जमशेदपुर में राजेश शुक्ला का किया गया स्वागत
समारोह में उपाध्यक्ष बलाई पंडा, वरिष्ठ अधिवक्ता हिमांशु शेखर घोष, एस.एन. तिवारी, पूर्व सदस्य प्रकाश झा और पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इसके अलावा लाल अजीत कुमार अम्बष्ट, अर्जुन सिंह, अरविंद मिश्रा, बसंत मिश्रा और रणधीर मिश्रा सहित कई अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इसे भी पढ़ें – आवास योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, डुमरिया और गुड़ाबांदा के दो प्रखंड समन्वयक बर्खास्त
अधिवक्ता अशोक सिंह और महिला अधिवक्ता उमा कामेश्वरी ने भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। वहीं, पुराने कोर्ट परिसर में कांतानंद सोनी, दिनेश कुमार, रमेश प्रसाद और रविंद्र कुमार ने भी राजेश कुमार शुक्ला और अब्दुल कलाम रसीदी का भव्य स्वागत किया।




